बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बिहार राज्य की महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। शुरुआत में eligible महिलाओं को ₹10,000 सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे और आगे जरूरत होने पर सरकार अतिरिक्त ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद भी प्रदान करेगी।
अगर आप बिहार की महिला हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां हम आपको लाभ, योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 : Overviews
| लेख का नाम | Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 |
| लेख का प्रकार | Sarkari Yojana |
| किसके द्वारा शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
| लाभ | 10 हजार रुपए |
| लाभार्थी | बिहार राज्य की महिलाएं |
| योजना शुरू होने की तिथि | 29 अगस्त 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | जल्द ही |
क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उन्हें अपना रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
- शुरुआत में महिलाओं को ₹10,000 की पहली किस्त दी जाएगी।
- रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद, यदि व्यवसाय सफलतापूर्वक चल रहा है तो अतिरिक्त ₹2 लाख की राशि दी जाएगी।
- इस तरह से महिलाओं को कुल ₹2,10,000 तक की मदद मिल सकती है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के लाभ
- केवल बिहार राज्य की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- व्यवसाय शुरू करने के लिए शुरुआती ₹10,000 मिलेंगे।
- व्यवसाय स्थिर और सफल होने के बाद ₹2 लाख अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर राज्य में रोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की योग्यता
- आवेदक महिला बिहार की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
- योजना में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास ये दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- जीविका सदस्यता प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
आवेदन प्रक्रिया
फिलहाल बिहार सरकार ने इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही आधिकारिक पोर्टल और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जारी कर दी जाएगी। जैसे ही सरकार आवेदन का तरीका बताएगी, महिलाएं आसानी से इसमें आवेदन कर सकेंगी।
Important Link
| Online Apply | Visit Here |
| New Form Download | Form PDF Download |
| आवेदन फॉर्म | Download |
| Jeevika Member Details | Check Now |
| Official Notification | Official Website |
FAQs
प्रश्न 1: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
उत्तर: शुरुआत में ₹10,000 दिए जाएंगे और रोजगार सफल होने पर अतिरिक्त ₹2 लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी।
प्रश्न 2: यह योजना कब शुरू हुई है?
उत्तर: यह योजना 29 अगस्त 2025 को शुरू की गई है।
प्रश्न 3: कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है?
उत्तर: केवल बिहार राज्य की महिलाएं जिनकी उम्र 18-60 वर्ष के बीच है और जो जीविका समूह से जुड़ी हैं।




